सेक्स रैकेट में तमिल ऐक्ट्रेस कैरोलिन मारिया अरेस्ट

Hits: 196 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Tamil Actress Maria Caroline arrest in sex racketतमिलनाडु की एक ऐक्ट्रेस को सेक्स रैकेट में शामिल होने पर पुणे के एक फाइव स्टार होटेल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।

पुलिस ने कैरोलिन मारिया (22) को शनिवार शाम होटेल से गिरफ्तार किया। मामले में ऐक्ट्रेस के मैनेजर और चेन्नै के एक फिल्म स्टूडियो के मालिक एम. राजकुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'जानकारी मिलने पर हमने जाल बिछाते हुए एक नकली ग्राहक को वहां भेजा, जिसके बाद ये गिरफ्तारी हुई।' मारिया ने तमिल फिल्मों 'रेन' और 'वडाचलम' में मुख्य भूमिकाएं की है और चेन्नै में मॉडलिंग से जुड़ी रही है।