डिजिटल इंडिया अवॉर्ड्‌स: डायस्पार्क रही फर्स्ट रनर अप

Hits: 79 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Digital India awards
एप्लीकेशन डेवलपमेंट सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी डायस्पार्क इंकॉर्पोरेशन ने 'सेकंड इंडिया डिजिटल अवॉर्ड्‌स' में अपने प्रोडक्ट 'केटलॉग2गो' के लिए 'फर्स्ट रनर अप' अवॉर्ड जीता है।

33 अवॉर्ड्स के लिए 1072 नामांकन आए थे। निर्णायकों ने डायस्पार्क के केटलॉग2गो को बेस्ट मोबाइल इंटरप्राइज का खिताब दिया है।

अवॉर्ड्स का आयोजन दि इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) करता है। केटलॉग2गो एक क्रांतिकारी मोबाइल फोन प्रोडक्ट है, जिसमें आईपेड के लिए एक केटलॉग और आर्डर इंट्री एप्लीकेशन डिजाइन किया गया है, जिसके जरिए सीधे बिक्री को बढ़ावा दिया गया है।

यह अभिनव उत्पाद कंपनियों को 'गो ग्रीन' अपनाने को प्रेरित करते हुए प्रिंटिंग खर्च बचाने में मदद करता है। इसके जरिए ऑर्डर इंट्री केवल एक टच के जरिए की जा सकती है।

डायस्पार्क इंकॉर्पोरेशन की एवीपी (मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन्स) सुनीता किशनानी ने बताया कि केटलॉग2गो आईपेड पर केटलॉग एंड ऑर्डर इंट्री एप्लीकेशन है, जो हमेशा सफर पर रहने वाले बी2बी सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लिए रिच, इंटरएक्टिव सॉल्यूशन प्रदान करता है।

इस प्रोडक्ट की सभी प्रणालियां सेल्स प्रोसेस को फास्ट, एरर-फ्री और प्राइज, इन्वेंट्री ऑफर्स जैसे प्रोडक्ट की सभी सूचनाएं भी अपडेटेड बनाती हैं।