व्यवसाय

Upcoming Phone: शानदार स्मार्टफोन इसी महीने होंगे लॉन्च

इस साल की शुरुआत से ही भारत में एक के बाद एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। जनवरी और फरवरी के बाद मार्च के पहले दो हफ्तों में भी कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। लेकिन अभी मार्च बाकी है और आखिरी दो हफ्तों में भी कई सारे स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं। भारत में सैमसंग अपने दो नए फोन Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G को लॉन्च करने वाला है। इन दोनों स्मार्टफोन को इसी हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। वहीं Realme C55, iQOO Z7 5G और Infinix Hot 30i को भी इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। यदि आप भी कोई नया फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको मार्च में भारत में लॉन्च होने वाले शानदार स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G
सैमसंग अपने दोनों नए फोन को 16 मार्च को भारत में लॉन्च करने वाला है। Galaxy A54 को लेकर खबर है कि इसे सैमसंग के Exynos 1380 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.0 होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं Galaxy A34 5G को भी एमोलेड डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया जा सकता है। दोनों फोन के साथ बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

Related Articles

Back to top button