दुश्मन के छक्के छुड़ा देगा यह भारतीय हैलीकॉप्टर!

Hits: 46 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

V Mi-17 helicoptersइस आधुनिक हैलीकॉप्टर को आज भारतीय सेना में आधिकारिक रुप से शामिल कर लिया गया है। रशिया से खरीदे गए इस एमआई-17 वी 5 हैलीकॉप्टर की मदद से सेना के जवानों और समानो को दुर्गम स्थानो तक आसानी से ले जाया जा सकता है।

इंडियन एयरफोर्स में शामिल करते हुए रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने इसे वायुसेना के कमांडिंग ऑफिसर को इसकी चाबी दी। भारत ने इस तरह के 80 हैलीकॉप्टरों का आर्डर रुस को दिया है जिसकी पहली खेप पिछले साल सिंतबर में भारत को मिल गई थी। इसकी पहली तीन यूनिटों को भटिंडा (पंजाब), श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर), और बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) में तैनात किया जाएगा।

भारत को अभी तक 20 एमआई-17 वी हैलीकॉप्टर मिल चुके हैं जिन्हे देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया जा चुका है। यह एमआई-17 हैलीकॉप्टर का उन्नत संस्करण है। इसकी इंजन ज्यादा पावरफुल है।