भारत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सैमसंग मोबाइल और फोर्ड लोकप्रियता के मामले में अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों नोकिया, मारुति से काफी आगे साबित हो रही हैं। नेलसन-मैकिंसे कंपनी एनएम इनसाइट के एक अध्ययन के अनुसार, फेसबुक, ट्विटर एवं अन्य ऑनलाइन साइट्स समेत विभिन्न सोशल मीडिया में सैमसंग मोबाइल उपभोक्ताओं के दिमाग पर अन्य ब्रांड की तुलना में ज्यादा हावी है जोकि उनके बीच एंड्रॉयड प्लेटफार्म के बारे में किए जा रहे विचार विमर्श से प्रदर्शित होता है।
दिलचस्प बात यह है कि इस स्टडी में एप्पल इंक का आईफोन 61वें स्थान पर रहा जिसमें कहा गया कि मानकों के अनुसार, एक मुख्य मानदंड ऑफिशियल सोशल मीडिया पेजों पर फैन एवं फॉलोवर्स रहा और ऐसा पाया गया कि आईफोन के पास सटीक रूप से इस नंबर की माप के लिए कोई ऑफिशियल पेज नहीं था। फोर्ड इंडिया 20 शीर्ष स्थानों की इस पूरी सूची में पांच अन्य ब्रांडों-मारुति सुजुकी (तीसरे), महिंद्रा एंड महिंद्रा (6ठे), फॉक्सवैगन इंडिया (8वें), ह्युंडई मोटर इंडिया (11वें) तथा बीएमडब्ल्यू (19वें) स्थान से आगे दूसरे स्थान पर है।
सर्वे में कहा गया कि ऑटोमोटिव के प्रमुखता से दिखने की वजह यह है कि सोशल मीडिया पर इसके फॉलोवर्स की तादाद काफी अधिक है, जिनके बीच प्रॉडक्ट के रिव्यूज और उपभोक्ताओं के बीच तस्वीरों एवं टिप्स के आदान प्रदान बड़े पैमाने पर होते हैं।


