अगर आपने बैंक एफडी कराई हैं तो इस खबर को जरुर पढ़ें

Hits: 70 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Bank depositsबैंको से कराई जाने वाली एफडी को म्यूजुअल फंड की इक्विटी सेविंग्स स्कीमों से कड़ी टक्कर मिल रही है जिसके कारण एफडी में लोगों का रुझान कम हो गया है। इसलिए अब बैकों के कहने पर वित्त मंत्रालय एफडी स्कीम का लॉक इन पीरियड घटाने पर विचार कर रहा है।

आपको बता दें कि फिलहाल अगर आप टैक्स छूट वाली एफडी स्कीम लेते हैं तो उसका लॉक इन पीरियड 5 साल है यानी 5 साल तक आप अपनी एफडी से पैसे नहीं निकाल सकते लेकिन अब इसे घटाकर 3 साल किया जा सकता है। क्योंकि म्यूचुअल फंड की ईएलएसएस स्कीम में भी निवेश करने पर टैक्स छूट मिलती है लेकिन इसका लॉक इन पीरियड तीन साल ही होता है।

वित्त मंत्रालय से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक बैंकों और फाइनेंशियल संस्थाओं ने वित्त मंत्रालय को जो लिस्ट सौंपी है उसमें उसमें कुछ प्रस्तावों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है जिसमें से एफडी का मुद्दा भी एक है।