रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने शुक्रवार को कहा कि महंगाई और ब्याज की दरों का चक्र बहुत बढ गया है और ये जल्द कम होंगी।
बिहार ग्लोबल मीट-2012 में एक सेशन के दौरान सुब्बाराव ने कहा कि बढ़ी हुई महंगाई और ब्याज की दरें कम होंगी। रिजर्व बैंक की नजर 2012-13 के आम बजट, कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्य और अन्य कई पहलुओं पर है इसे देखते हुए आरबीआई दर की अपनी नीतियों के संबंध में कोई निर्णय करेगा।
2010 से लेकर रीपो रेट को 13 बार बढ़ाने के रिजर्व बैंक के निर्णय का बचाव करते हुए सुब्बाराव ने कहा कि महंगाई की दर में बहुत बढ़ोतरी हुई है। इसलिए लगाम लगाने के लिए इस प्रकार के कई उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई विकास के लिए बाधक है। कठोर मौद्रिक नीतियों से बीते 2 साल से इस पर लगाम लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


