मजबूत विदेशी संकेतों से चढ़े भारतीय बाजार

Hits: 17 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

he market went from strong foreign signals he market went from strong foreign signals हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजारों में अच्छी खासी तेजी दर्ज की जा रही है। एशियाई बाजारों के बढ़त पर बंद होने के बाद यूरोपीय बाजार भी ग्रीन जोन में खुले। जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों की चाल पर देखने को मिला। हांलाकि बीएसई में मिडकैप और स्मालकैप लाल निशान पर बंद हुए जबकि सेक्टोरियल इंडेक्स में ऑटो, मेटल और हैवी कंपोनेंट सेक्टर को छोड़कर शेष सभी सेक्टर ग्रीन जोन में बंद हुए।

बीएसई में आज सबसे ज्यादा फायदा भेल, टाटा पावर, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एसबीआई, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, विप्रो, एनटीपीसी, इंफोसिस और डीएलएफ को हुआ जबकि सबसे ज्यादा घाटे में हीरो मोटो कॉर्प, मारुति सुजुकी, हिंडाल्को, गेल इंडिया, सिपला, बजाज ऑटो और टाटा मोटर्स के शेयर्स रहे।

बीएसई सेंसेक्स 135 अंक चढ़कर 18,289 और एनएसई का निफ्टी 42 अंक बढ़कर 5564 पर बंद हुआ।