रिकी पोंटिंग भारतीय कंपनी पर करेंगे मुकदमा

Hits: 29 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Ricky Ponting will sueऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग एक भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी से खफा हैं। कंपनी ने उनकी अनुमति के बगैर एक ऐसा मोबाइल फोन ऐप्पलीकेशन बनाया है जिसमें उनका चेहरा दिखता है।

यह कंपनी है एएचआई इंफोटेक और यह सॉफ्टवेयर है 99सी आईफोन ऐप्प। इसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों रिकी पोंटिंग, ग्लेन मैकग्रॉ, स्टीव वॉ और शेन वार्न के चेहरों का इस्तेमाल हुआ है। इन खिलाड़ियों का कहना है कि यह उनकी अनुमति के बगैर हुआ है। मैकग्रॉ के मैनेजर वारेन क्रेग ने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया।

इस ऐप्प में यूजर्स से क्रिकेट खिलाड़ियों को पहचानने के लिए कहा जाता है। एएचआई इंफोटेक के वेबसाइट में कई ऐसे गेम्स हैं जो फेस गेस क्रिकेट की तरह हैं।