कैनरा बैंक का तीसरी तिमाही मुनाफा 21 फीसदी गिरा

Hits: 19 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Canara Bank's third-quarter profitसार्वजनिक क्षेत्र के कैनरा बैंक का मुनाफा गैर उत्पादक परिसंपत्तियां (एनपीए) बढ़ने के कारण 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान 21 फीसदी गिरकर 875.56 करोड़ रुपए रह गया।

कैनरा बैंक ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि पिछले साल बैंक को तीसरी तिमाही के दौरान 1,105.73 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

बैंक का कुल एनपीए तीसरी तिमाही के अंत तक बढ़कर 1.81 फीसदी हो गया, जो दिसंबर 2010 की तिमाही में 1.44 फीसदी रहा था।कैनरा बैंक की कुल आय अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 8,591.15 करोड़ रुपए रही जो पिछले साल की समान अवधि में 6,444.55 करोड़ रुपए थी।