अमेरिका के कृषि मंत्रालय का कहना है कि भारत सोयाबीन तेल के आयात में चीन को पछाड़ कर विश्व का सबसे बड़ा आयातक देश बन सकता है। साथ ही भारत के 2021 तक तीसरा सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश बन जाने की संभावना है।
मंत्रालय ने कहा कि संभावना है कि भारत सोयाबीन आयात के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। एक अनुमान के मुताबिक भारत का सोयाबीन तेल आयात 28 प्रतिशत बढ़कर 12 लाख टन हो जाएगा।
वनस्पति तेल की मांग में बढ़ोतरी और घरेलू स्तर पर तिलहन उत्पादन क्षमता विस्तार की सीमित संभावना के चलते भारत में सोयाबीन तेल का आयात बढ़ रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिक मानसूनी वष्रा और कम मात्रा में आगतों के उपयोग से भी सोयाबीन का उत्पादन प्रभावित होता है।
साथ ही मंत्रालय का कहना है कि 2021 तक भारत के तीसरा सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश बन जाने की संभावना है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उम्मीद है भारत का चावल निर्यात 2021 तक बढ़कर करीब 48 लाख टन हो जाएगा, जिससे भारत तीसरा सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश बन जाएगा। भारत के चावल निर्यात में भंडार के स्तर और सरकारी नीतियों की वजह से उतार-चढ़ाव आता रहता है।


