लगातार दूसरे दिन आज फिर गिरे सोना चांदी

Hits: 27 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Gold and silver fell the second consecutive day todayसोने चांदी में नरमी का सिलसिला जारी है। अंतर्राष्ट्रीय संकेतों के कारण सोने चांदी में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स वायदा पर सोना 147 रुपए लुढ़क कर 28210 रुपए प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। वहीं चांदी वायदा 263 रुपए नरम पड़कर 56914 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

ओलमोंडज कमोडिटी के एवीपी अजय जैन के मुताबिक फिलहाल सोने में कारोबार एक रेंज में ही घूमता दिखाई देगा। और निवेशकों को सोने में निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरुरत है।

हांलाकि हाजिर बाजार में सोने में तेजी देखने को मिली। सोना 25 रुपए बढ़कर 28515 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 200 बढ़कर 56700 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।