अगले महीने संसद में पेश हो रहे आम बजट में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी नौकरीपेशा लोगों को राहत दे सकते हैं। बजट में सरकार इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करने और टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने पर विचार कर रही है।
सरकार टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक 2012-13 के बजट में वित्त मंत्री टैक्स छूट की सीमा एक लाख 80 हजार रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर सकते हैं। इसके साथ ही दरों में भी बलाव हो सकता है। हालांकि जानकार मानते हैं कि इतनी बढ़त से आम आदमी को कुछ खास फायदा नहीं होने वाला है।


