पत्नी को टाइम देना चाहता हूं

Hits: 101 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Wife would like to timeसमीर सोनी पिछले दिनों तब चर्चा में आए थे, जब वे ‘बिग बॉस’ के सीजन-4 में प्रतियोगी थे। वहीं काफी समय से प्रेमिका रहीं चर्चित अभिनेत्री नीलम से शादी को लेकर समीर की चर्चा हुई थी। बहरहाल, कभी बॉलीवुड में काम की ख्वाहिश रखने वाले समीर अब छोटे पर्दे पर ही मशगूल हैं...

सबसे पहले धारावाहिक ‘परिचय’ के अपने किरदार का परिचय दीजिए?

कुणाल चोपड़ा का किरदार निभा रहा हूं। यह एक समय बड़ा वकील था जो अभी अपनी वकालत से थोड़ा अलग है। अपने उसूलों पर चलने वाला और अडिय़ल टाइप का है। उसे जो $गलत लगता है वह उसे किसी भी $कीमत पर सही नहीं कह सकता है। उसका तकिया कलाम है कि रेस में चूहे और घोड़े दौड़ते हैं, शेर नहीं दौड़ते हैं। वह इन दिनों बेरोकागार है पर अपने हाल में रहकर वह समझौतावादी नहीं बनता है। काफी रफ-टफ कैरेक्टर है, पर अब छोटे भाई की मौत के बाद वह अपने परिवार की खुशी के लिए कुछ हद तक झुकने के लिए तैयार होने लगा है। इन दिनों यह बदलाव उसमें देखा जा रहा है।

आपको अपने इस कैरेक्टर का कैसा रिस्पांस मिल रहा है?

जी, काबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। एक टाइम में ऐसा देखने को बहुत कम मिलता है। ऐसा रिस्पांस हमें फिल्मों की रिलीज के दौरान देखने को मिलता है। इस सीरियल में हालांकि छोटे भाई की शादी का सीन हुआ है,पर इसमें किचन पॉलिटिक्स नहीं है। यह सीरियल अपने आप में काफी अलग तरह का है, इसलिए इसे जो अच्छा रिस्पांस मिल रहा है,वह इसकी इसी खासियत के कारण मिल रहा है।

आप ‘बिग बॉस-4’ में थे,जो कलर्स पर था, अब यह ‘परिचय’ भी कलर्स पर है, तो क्या यह चैनल के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग हो गई है?

मेरा डिसीजन तो किरदार पर निर्भर करता है। यह कलर्स ने भी चाहा था,मुझे इस बात की खुशी है। दूसरी बात यह बालाजी का शो है तो मेरे लिए यह सोने पे सुहागा वाली बात हो गई है। 

और किन धारावाहिकों में अभिनय कर रहे हैं या करने वाले हैं?

अरे बाप रे, क्या मरवाओगे? यहां एक ही धारावाहिक करने में पूरा महीना चला जाता है, अपने लिए ही समय नहीं मिल पाता है। फिलहाल, तो कोई और धारावाहिक नहीं कर रहा हूं। 

कोई फिल्म कर रहे हैं? 

जी नहीं, कर ही नहीं पा रहा हूं। ऑफर तो आते हैं, पर जिस शख्स के महीने में से पच्चीस से अट्ठाईस दिन एक सीरियल में चले जाते हों, उसके पास समय ही कहां बचता है। हालांकि फिल्म मेरा पहला प्यार है, पर क्या करूं। मैं अपने आप को अभी तो किसी और चीका के लिए एडजस्ट नहीं कर सकता। इसी साल शादी की है, तो उसके लिए मुझे समय निकालना होगा, वरना मेरी लाइफ में गड़बड़ हो जाएगी।

आप दोनों को क्या हम लोग एक साथ एक्टिंग करते देख पाएंगे?

मुझे तो इसका बड़ा डाउट है, क्योंकि उन्हें एक्टिंग छोड़े दस साल हो गए हैं। एक्टिंग के लिए काफी टाइम निकालना पड़ता है, तो मुझे लगता है कि बड़ा मुश्किल होगा। 

आज कई एक्ट्रेस ने अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस कायम कर लिए हैं, क्या नीलम जी ऐसा नहीं सोचती हैं?

उनका अपना ज्वैलरी का फैमिली बिजनेस है, तो वे उसे देखती हैं। उसमें उनकी रुचि भी है। अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने का अभी तो कोई विचार नहीं है। 

फुर्सत के दिनों को किस तरह बिताना पसंद करते हैं?

अभी शादी हुई है, तो पत्नी को काफी टाइम देना चाहता हूं, वरना वे कहेंगी कि शादी करने के बाद तो आप दिखाई ही नहीं देते हैं। पार्टी-शार्टी का तो शौक नहीं है। कभी-कभार फिल्म देखने चले जाते हैं। बस, एक आम आदमी की तरह यही सब एंजॉय करते हैं ।

आप शिमला से हैं, तो अब मुंबई में रहते हुए, वहां की कौन सी जगहों को याद करते हैं?

छोटी शिमला, कुफरी, वहां के मंदिर सब जगहों को याद करता हूं। मेरी पैदाइश दिल्ली की है, पर हम मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले हैं। अब मेरे पिता रिटायरमेंट के बाद शिमला में रहते हैं। पिछली बार शादी करने के बाद अप्रैल में मैं उनसे मिलने शिमला गया था।