दिल्ली की सर्दी तो डेंजरस है: पायल रोहतगी

Hits: 69 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Delhi's winter is so dangerous: Payal Rohatgiहॉट ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी को इन दिनों दिल्ली - एनसीआर में शूटिंग कर रही हैं। दिल्ली की सर्दी ने उन्हें परेशान कर रखा है। हालांकि ' वैलंटाइन नाइट ' के इस शूटिंग शेड्यूल को वह अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं। पायल ने हमारे साथ शेयर किए दिल्ली के अपने एक्सपीरियंस.

कितने दिन हुए दिल्ली आए ?

दिल्ली में शूटिंग करते हुए पूरे 20 दिन हो चुके हैं। बहुत अच्छी लग रही है दिल्ली। इस फिल्म में मेरी और संग्राम की जोड़ी है। वैलंटाइन पर बेस्ड इस मूवी का नाम ' वैलंटाइन नाइट ' है।

दिल्ली की सर्दी के साथ कैसे अजस्ट कर रही हैं ?

सर्दी की तो मत पूछिए। खतरनाक सर्दी है यहां ! वैसे भी , हमारी शूटिंग रात में होती है। उस समय तो मेरा बुरा हाल होता है। सेट पर मौजूद सभी लोगों को मुझसे सहानुभूति होने लगती है।

सुना है कि आपको गर्म कपड़ों की शॉपिंग भी करनी पड़ी ?

जी हां। मुझे स्वेटर खरीदने पड़े। दरअसल , मेरे पास ओवरकोट और जैकेट्स तो थे , क्योंकि फॉरेन लोकेशंस में इनकी जरूरत पड़ती रहती है , लेकिन स्वेटर की जरूरत दिल्ली में महसूस हुई। एंबियंस मॉल जाकर मैंने अपने लिए 2-3 स्वेटर लिए।

... और दिल्ली का फूड कैसा लगा ?

दिल्ली का फूड तो यमी है। यहां का खाना मुझे इतना रास आया है कि यहां आकर मैंने 2-3 किलो वेट भी पुट ऑन कर लिया है। वैसे भी , शूटिंग के दौरान वर्कआउट तो हो नहीं पाता। बॉयज तो फिर भी थोड़ा - बहुत वर्कआउट कर लेते हैं , लेकिन गर्ल्स का शेड्यूल बिगड़ जाता है।

क्या - क्या खाया आपने ? छोले - भठूरे , चाट , गोलगप्पे और दही - भल्ले सब खाए। एक दिन संग्राम मुझे परांठे वाली गली भी लेकर गए। हालांकि मैं वहां गाड़ी से बाहर नहीं निकली , क्योंकि शूटिंग वाले कपड़े ही पहने हुए थे। गाड़ी में बैठे - बैठे ही परांठा खा लिया। हां , मुझे सरसों का साग अभी तक कहीं नहीं मिला। इसे ट्राई करने का बहुत मन है।

संग्राम कैसे भा गए ?

शायद इसकी वजह यह है कि संग्राम मुझसे कंप्लीटली अलग हैं। उनकी आदतें , उनकी अपब्रिंगिंग कुछ भी मुझसे मेल नहीं खातीं। वह बेहद डाउन - टू - अर्थ हैं , हार्डवर्किंग हैं। न तो ड्रिंक करते हैं और न ही स्मोकिंग। ऐसा पार्टनर मिलना मुश्किल है। हमारी फील्ड में तो ऐसा कोई भी नहीं मिलेगा। वह मेरे लिए बहुत केयरिंग हैं। सबसे बचाकर रखते हैं मुझे। मेरा फोन नंबर भी बदलवा दिया है। हां , उनके इस प्रोटेक्टिव नेचर के चलते कभी - कभी हम लड़ भी लेते हैं।

शादी कब कर रही हैं ?

हम दोनों पूरी तरह से कमिटेड हैं। शादी के बारे में दोनों मिलकर जल्दी ही डिसाइड करेंगे।

शादी के बाद आप दिल्लीवाली बन जाएंगी या फिर संग्राम को ही मुंबई ले जाएंगी ?

ऐसी नौबत ही नहीं आएगी। क्योंकि संग्राम खुद ही अगले महीने मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं। दरअसल , उनका सारा काम अब वहीं है। कई असाइनमेंट्स हैं उनके पास।

' सर्वाइवर इंडिया ' का एक्स्पीरियंस कैसा रहा ?

सर्वाइवर के बाद अब किसी भी सिचुएशन में सर्वाइव कर सकती हूं। उबला हुआ खाना खाकर , सिर्फ दो जोड़ी कपड़े पहनकर और बगैर टूथब्रश के दिन काटे हैं। भूखे भी रहना पड़ा। इन 45 दिनों में सारे फिजिकल स्ट्रेंथ और माइंड गेम्स का इस्तेमाल करना पड़ा। इस एक्स्पीरियंस ने मुझे बहुत स्ट्रॉन्ग बना दिया है।