किसी के प्यार को इंजॉय कर रही हूं : विद्या बालन

Hits: 58 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Enjoy a'm in love: Vidya Balanविद्या बालन के बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ रॉय कपूर के उनके लिए फ्लैट खरीदने की खबरें आईं , तो इस साल उनकी शादी की खबरें चर्चा में आ गईं। हाल ही में विद्या ने हमसे अपने मैरिज प्लान , लव लाइफ और फिल्मों के बारे में खुलकर बातचीत की.

तो ग्रैंड सक्सेस के बाद अब यह साल आपके लिए शादी का साल होगा ?

आजकल मैं अपनी कामयाबी को लेकर बेहद खुश हूं , लेकिन मेरे दिमाग में शादी का कोई प्लान नहीं है और ना ही मैंने इसके लिए कोई टाइम लिमिट तय की है। मुझे सिर्फ यह पता है कि मेरी शादी जल्दी नहीं होने वाली। मैं मेंटली इसके लिए तैयार नहीं हूं। आजकल मैं ' किसी के प्यार में जीने ' के फेज को इंजॉय कर रही हूं। शादी के लिए तो जिंदगी बाकी है।

आपके लिए प्यार क्या है ?

जब मैं सिद्धार्थ के प्यार में पड़ी , तो मैंने पाया कि प्यार उससे बिल्कुल डिफरेंट होता है , जैसा कि मैं इसके बारे में सोचती थी। इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि मैंने जैसा सोचा था , यह उससे भी ज्यादा बेहतर है। आज मेरे लिए प्यार का मतलब शेयर करना , एक्सेप्ट करना , एक - दूसरे को समझना और केयर करना है। यह उससे बढ़कर है , जैसा कि हम सोचते हैं या दूसरे हमें बताते हैं। मेरा मानना है कि सच्चे प्यार में कोई कंडिशन नहीं होती , जैसा कि मैंने अपने प्यार में पाया है। यह आपके लिए सबसे सेफ जगह है। यह दो अलग - अलग लोगों के शेयर करने और साथ में ग्रो करने का प्रोसेस है। वैसे तो , लाइफ में कुछ भी आसान नहीं है , लेकिन किसी रिलेशनशिप पर काम करना लाइफ की दूसरी चीजों से ज्यादा मुश्किल है।

प्यार और रिलेशनशिप के बारे में थोड़ा और बताइए ?

जब आप किसी ऐसे इंसान के साथ प्यार में होते हैं , जो आपको बिना किसी कंडिशन के एक्सेप्ट करता है , तो यह आपके लिए सेलिब्रेशन से कम नहीं होता। मेरा मानना है कि जब आप पहले से ही सिक्योर हों और दूसरा इंसान उस चीज को और ज्यादा मजबूत कर दे , तो यह सच्चा प्यार कहलाता है। वाकई आपके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती कि कोई इंसान उसी रूप में पसंद करता है , जैसे कि आप हैं। बजाय इसके कि वह आपको अपने मुताबिक चेंज करना चाहता है।

खबर है कि सिद्धार्थ ने आपके लिए खार में एक फ्लैट लिया है। क्या आप उनके साथ उस घर में शिफ्ट करेंगी ?

ईमानदारी से कहूं , तो मुझे शादी के पहले किसी के साथ एक घर में रहना पसंद नहीं है। इसलिए मैं शादी के बाद ही अपने प्यार के साथ एक घर में रहूंगी।

अपनी पिछली बोल्ड फिल्मों के बाद क्या आप और ज्यादा बोल्ड रोल्स करने की प्लानिंग कर रही हैं ?

मेरा अभी कोई प्लान नहीं है। और तो और मेरे पास नई स्क्रिप्ट्स पढ़ने के लिए भी टाइम नहीं है। यही वजह है कि मैंने ' कहानी ' के बाद से कोई और फिल्म साइन नहीं की। हालांकि मुझे उम्मीद है कि मुझे आगे भी ऐसे चैलेंजिंग रोल्स मिलते रहेंगे , जो मुझे खुद को एक्सप्लोर करने का चांस देंगे।

कोई ऐसा रोल , जो आप करना चाहती हैं ?

मैं हमेशा से इंदिरा गांधी का रोल करना चाहती हूं और शायद मेरी नाक की शेप ऐसा करने में मेरी मदद करे ! इसके अलावा , मैं एक कॉमेडी फिल्म या फिर फुल - ब्राउन रोमांटिक फिल्म भी करना चाहती हूं।

क्या आपकी सोच में यह बदलाव ' द डर्टी पिक्चर ' के बाद आया है ?

मुझे और मेरी फिल्मों को मिली क्रिटिकल और कमर्शल सक्सेस से मैं बेहद खुश हूं। पिछले कुछ महीने मेरे लिए बेहद शानदार रहे। यही वजह है कि कुछ दिनों के लिए मुझे ब्रेक भी लेना पड़ा। मैं एक खूबसूरत जगह गई थी , जहां मैंने खाया - पिया , सोई और टीवी सीरियल्स देखकर रुटीन लाइफ से ब्रेक लिया। उस जगह पर कोई नेटवर्क भी मौजूद नहीं था। मैंने कई सालों बाद इस तरह की छुट्टियां बिताई हैं।