इंटरनेशनल पॉपस्टार लेडी गागा पहली बार भारत यात्रा पर आई हैं। वे दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आयोजित फ़ॉर्मूला वन रेस के बाद होने वाली पार्टी में परफॉर्म करेंगी। वे दुनिया की सर्वाधिक पावरफुल सेलेब्रेटी की लिस्ट में शुमार हैं। खबर है कि रविवार को होने वाले उनके परफॉर्मेस को देखने के लिए सभी टिकट बिके.
यह आपकी पहली भारत यात्रा है। आपके मन में भारत को लेकर पहला प्रभाव क्या पड़ा है?
- यह पहली बार भारत आई हूं और यहां आकर बहुत रोमांचित हूं।सभी यहां गर्मजोशी से मिल रहे हैं, अभिवादन कर रहे हैं। मैं यहां रविवार तक रहूंगी और मुझे उम्मीद है मैं जल्द ही फिर भारत आऊंगी।कुछ खास जगह पर जाऊंगी भी। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत में इतनी जल्दी परफॉर्म करने का संयोग बनेगा।
क्या आप हमारी फिल्म इंडस्ट्री से फेमिलियर हैं?-
हां, मैंने कुछ फिल्में देखी हैं। उम्मीद है कुछ और फिल्में देखूंगी।मैं कुछ सितारों से मिल भी चुकी हूं। कोई अच्छा ऑफर आया तो मैंयहां काम भी करना चाहूंगी।
> माइक्रोब्लॉगिंग के जमाने में आपके बारे में एक शब्द कहने को कहा जाए तो क्या कहेंगी?-
मैं कहूंगी, ‘पुनर्जन्म’। मैं मानती हूं कि म्यूजिक और आर्ट के जरिये आजीवन आपका फिर से जन्म होता रहता है। आप धर्य की सीमाओं को पुश करते रहते हैं और इसके जरिये इसे समझते हैं। इसलिए दुनिया ही ‘पुनर्जन्म’ है।
क्या आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति है?-
हां, मैं दीपक चोपड़ा की तकनीक पसंद करती हूं। उनकी शिक्षा परंपरागत प्रेरणादायक है। मैं योगा भी करती हूं।
फैंस को क्या संदेश देना चाहेंगी?
-मैं कहूंगी कि आपने जन्म लिया है तो खुद से प्यार कीजिए। ब्रह्मांड में अपनी सकारात्मक ऊर्जा लगाइए तो आपके सपने सच होंगे।
अपनी फेमिली के बारे में कुछ कहना चाहेंगी?-
मेरा परिवार मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है। मुझे अपार प्यार दिया है। मैं उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती हूं। मैं जब भी घर पर होती हूं अपने डैड के लिए डिनर बनाती हूं।
गागा ने कहा ‘नमस्ते’
लेडी गागा ने दिल्ली पहुंचते ही अपने फैन्स का ‘नमस्ते’ कहकर अभिवादन किया। दिल्ली पहुंचने पर गागा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘अंतत: मैं यहां पहुंच गई हूं। यह सपना सच होने जैसा है। यह न्यूयॉर्क नहीं है। यह नई दिल्ली है। नमस्ते।’ रेस के बाद होने वाली पार्टी को अभिनेता अजरुन रामपाल होस्ट किया ।


